Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस ने जारी की कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट, 18 नाम शामिल
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार रात अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की जिसमें उत्तर प्रदेश, असम, तेलंगाना और पूर्वोत्तर की 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की बाराबंकी, असम की पांच, तेलंगाना की आठ, मेघालय की दो और सिक्किम एवं नगालैंड की एक-एक सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया को बाराबंकी से उम्मीदवार बनाया गया है. असम के उम्मीदवारों में गौरव गोगोई और सुष्मिता देव प्रमुख नाम हैं. कालियाबोर से गौरव गोगोई और सिलचर से सुष्मिता एक बार फिर से चुनावी समर में होंगे. दोनों इन सीटों से वर्तमान सांसद हैं. मेघालय में शिलॉन्ग से पूर्व केंद्रीय मंत्री विंसेट पाला और तुरा से पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा उम्मीदवार बनाए गए हैं. बता दें कि इसके पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. इन नामों में 11 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से तो 4 गुजरात की सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया. इनमें यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का नाम और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल थे. सोनिया गांधी जहां रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी, वहीं राहुल गांधी फिर अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे. वहीं, गुजरात के चार नामों में अहमदाबाद वेस्ट (एससी) से राजू परमार, आनंद से भरतसिंह एम सोलंकी, वडोदरा से प्रशांत पटेल, छोटा उदयपुर (एसटी) से रंजीत मोहनसिंह रठावा को टिकट दी गई है. वहीं उत्तर प्रदेश से रायबरेली से सोनिया गांधी, अमेठी से राहुल गांधी, सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, धौरहरा से जितिन प्रसाद, उन्नाव से श्रीमती अनु टंडन, फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन(एससी) बृज लाल खबरी, फैजाबाद से निर्मल खत्री और कुशीनगर से आरपीएन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है. वहीं, कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों का नाम शामिल किया है. इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 16 सीटें और महाराष्ट्र की पांच सीटें शामिल हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2XYCYwE
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2XYCYwE
No comments