Kumkum Bhagya Spoiler : अभि-प्रज्ञा पर टूटा दुखों का पहाड़, 'कियारा' की होने वाली है मौत
जी टीवी के सबसे ज्यादा वक्त से चल रहे शो 'कुमकुम भाग्य' में जल्द लम्बा लीप आने वाला है जिसके बाद शो में काफी बड़े बदलाव आने वाले हैं. शो से कई बड़े एक्टर्स की जहां छुट्टी होने वाली है वहीं कई नए कलाकारों की एंट्री होने वाली है. वहीं आने वाले एपिसोड में बेहद ही शॉकिंग ट्विस्ट आने वाला है. बताया जा रहा है कि तनु (लीना जुमानी) और किंग सिंह (मिशाल रहेजा) मिलकर अभि और प्रज्ञा को अलग करने की साजिश रचेंगे. प्रज्ञा की जुड़वां बच्चियों - प्राची और रिया के जन्म के बाद उसकी बड़ी बेटी कियारा को तनु और किंग किडनैप करवा लेंगे. इंडिया टूडे की रिपोर्ट की मानें तो कियारा को वापस लाने की अभि पूरी कोशिश करेगा. यहां तक कि कियारा के बारे में कुछ भी जानकारी देने वालों को अभि 3 करोड़ का नकद इनाम देने का भी ऐलान करता है. लेकिन इसके बाद भी कियारा को ढूंढने में वो कामयाब नहीं हो पाता जिसके बाद कियारा को बेरहमी से मार दिया जाता है. बता दें कियारा की मौत प्रज्ञा और अभि के बीच एक लड़ाई का सबब बन जाएगा क्योंकि प्रज्ञा, अभि को कियारा की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराएगी. दोनों अलग-अलग तरीके से इस कहानी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और शो की कहानी में 20 साल का लीप आएगा.
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2U6KQKc
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2U6KQKc
No comments