Breaking News

JDU ने प्रशांत किशोर के बयान से किया किनारा, कहा- हमारे रोल मॉडल नीतीश कुमार

जदयू नेता प्रशांत कीशोर के एमएलए और एमपी बनाने वाले बयान ने उन्हीं के पार्टी के नेताओं को असहज कर दिया है. अब जदयू के नेता खुद उनके बयान को काउंटर करने में लगे हुए हैं. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि उनकी पार्टी के रोल मॉडल नीतीश कुमार हैं. उनकी माने तो किसी को एमएलए-एमपी बनाना जनता के हाथ मे हैं. उन्होने कहा है कि उनकी पार्टी इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखती है. नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी सिर्फ माहौल बनाती है, नेता बनाना तो जनता के हाथ में है. उन्होंने कहा कि वे नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करके अच्छा महूस करते हैं. रिपोर्ट- साकेत कुमार

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2EEauiP

No comments