Ind vs Aus, 2nd Odi: फील्ड पर घुसे फैन को धोनी ने मैदान पर दौड़ाया
महेंद्र सिंह धोनी का विकेटों के बीच दौड़ में कोई सानी नहीं और मंगलवार को उनकी यह तेजी मैदान पर तब काम आयी जब उन्होंने एक प्रशंसक को चकमा देने की कोशिश की जो सुरक्षा चक्र तोड़कर इस पूर्व कप्तान को गले लगाने के लिए मैदान पर पहुंच गया था. धोनी ने इस व्यक्ति को गले लगाया लेकिन इससे पहले उन्होंने उसे काफी दौड़ाया. दूसरे वनडे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू होने पर यह 37 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज विकेट के पीछे खड़ा था, तभी एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर आ गया और उसने धोनी को गले लगाने की कोशिश की. Another day another devotee @msdhoni pic.twitter.com/ZmcM47jmze — chakri dhoni 7781 (@ChakriDHONI2) March 5, 2019 धोनी ने मुस्कराते हुए कुछ समय तक उस प्रशंसक को दौड़ाया और इस बीच भारतीय टीम के उनके साथी इस क्षण का आनंद लेते रहे. प्रशंसक भी धोनी के पीछे दौड़ता रहा और आखिर में उन्हें गले लगाने में सफल रहा. इस प्रशंसक ने धोनी के पांव भी छुए और आखिर में सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर बाहर ले आए.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2TCAZPv
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2TCAZPv
No comments