Breaking News

Don 3: क्या जल्द आने वाली है ये फिल्म? शाहरुख के फैंस का इंतजार हो सकता है खत्म!

शाहरुख खान की बीते साल आई फिल्म ‘जीरो’ फ्लॉप रही, ये बात सभी को पता है लेकिन इस फिल्म के बाद शाहरुख की कोई दूसरी फिल्म भी नहीं आई है. हालांकि, समय-समय पर राकेश शर्मा की बायोपिक और ‘डॉन 3’ की चर्चा होती रही है लेकिन इन दोनों ही फिल्मों के बारे में कोई ठोस खबर सामने नहीं आ पाई. हालांकि, अब एक खबर सामने आई है. ठंडे बस्ते में नहीं गई है ‘डॉन 3’ मुंबई मिरर को हाल ही में दिए गए अपने एक इंटरव्यू में फिल्म ‘डॉन’ के सह-निर्माता रितेश सिधवानी ने अब हर एक कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है. रितेश ने इंटरव्यू में कहा है कि, ‘हम अभी भी इस पर काम कर रहे हैं और हमें नहीं पता कि ये कब बनेगी. इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म को देखने के लिए हर कोई बेताब है और हम फैंस को निराश नहीं करना चाहते हैं.’ साल 2020 में हो सकती है रिलीज रितेश के खुलासा करने के बाद अब ये बात तो साफ हो गई है कि फिल्म बनने वाली है और इस पर काम भी चल रहा है लेकिन ये फिल्म इस साल तो रिलीज नहीं हो पाएगी. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अगले साल यानी 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi https://ift.tt/2HsZE27

No comments