DDCA ने मैच से पहले कोहली को सम्मानित करने का फैसला रद्द किया...
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने पुलवामा आतंकवादी हमले में केन्द्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के 40 जवानों के शहीद हो जाने के मद्देनजर भारतीय कप्तान विराट कोहली के अलावा वीरेन्द्र सहवाग और गौतम गंभीर को सम्मानित करने के फैसले को रद्द कर दिया है. डीडीसीए ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को खेले जाने वाले पांचवें एकदिवसीय मैच के दौरान दिल्ली के दिग्गजों को सम्मानित करने का फैसला किया था. डीडीसीए ने यह फैसला बीसीसीआई के उस फैसले के बाद लिया जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन समारोह को रद्द कर इसका पूरा बजट शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए दान कर दिया गया था। डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने सोमवार को पीटीआई से कहा, ‘कोहली, सहवाग और गंभीर को सम्मानित करने की हमारी योजना थी लेकिन बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के उद्घाटन समारोह रद्द करने के फैसले के बाद हमने भी इसे रद्द करने का फैसला किया है.’ उन्होंने कहा, ‘हमने दिल्ली पुलिस शहीद कोष में 10 लाख रुपये दान करने का फैसला किया है. 90 प्रतिशत टिकट को बिक्री के लिए रखा गया था और सभी टिकट बिक गए है.’ डीडीसीए ने पहली बार राज्य के सभी पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को दो-दो वीआईपी पास देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, ‘देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दिल्ली के सभी पूर्व खिलाड़ी सम्मान के हकदार है. अंतरराष्ट्रीय मैच के आयोजन के समय हम कम से कम इतना तो कर ही सकते है.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2F6Dql9
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2F6Dql9
No comments