Breaking News

सड़क हादसे में दो की मौत

पूर्णिया, 27 मार्च :भाषा: बिहार के पूर्णिया जिला के सदर थाना अंतर्गत दमका चौक के समीप बुधवार को एक ट्रैक्टर के एक ठेला में टक्कर मार देने से ठेला पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सदर थाना के सहायक निरीक्षक परशुराम ने बताया कि मृतकों में कोचेली मझुआ गांव निवासी मोहम्मद रहमान आलम और उनके रिश्तेदार एवं मधेपुरा जिला निवासी मोहम्मद रब्बान आलम शामिल हैं । उन्होंने बताया कि दोनों शवों का स्थानीय सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे मृतकों के परिजन को सौंप दिया गया।

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2TZUxyf

No comments