Breaking News

एक्शन ड्रामा फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' में साथ नजर आएंगी जिमी शेरगिल और माही गिल

हाल ही में जिमी शेरगिल 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में एक अहम किरदार में नजर आए थे. जहां अब वो अपनी अगली एक्शन ड्रामा फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' में एक अलहदा रोल में दिखाई देंगे. 2018 में रिलीज हुई 'साहिब बीवी और गैंगस्टर 3' में जिम्मी शेरगिल के साथ नजर आनेवाली माही गिल इस फिल्म में भी जिमी के साथ नजर आएंगी. 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' का निर्देशन मनोज के. झा ने किया है जबकि फिल्म को लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले अजय सिंह राजपूत ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर हैं प्रिंस सिंह. 2019 यानी इसी साल रिलीज होने जा रही इस फिल्म के लेखक हैं दिलीप शुक्ला. मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद ने फिल्म का म्यूजिक कम्पोज किया है. [ यह भी पढ़ें : Date: जानिए कौन है वो एक्ट्रेस जो तैमूर को इस उम्र में करना चाहती है डेट, पढ़ें ] इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल और माही गिल के अलावा सौरभ शुक्ला, पवन मल्होत्रा, यशपाल शर्मा, सुधीर पांडे, मनोज तिवारी, राज जुत्सी, मनोज पाहवा और सुप्रिया पिलगांवकर जैसे धाकड़ कलाकार भी अहम रोल में नजर आएंगे.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2XFcbFx

No comments