Breaking News

नीतीश ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की

पटना, 17 मार्च (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर एक प्रख्यात राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। देश के रक्षा मंत्री के रूप में भी उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल गोवा बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। नीतीश ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा उनके परिजनों,

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2W51eeP

No comments