Breaking News

शंकर महादेवन और प्रभुदेवा को पद्म भूषण से किया गया सम्मानित

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को साल 2019 के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों को प्रदान किया. इस दौरान कई बॉलीवुड सितारों को इस सम्मान से नवाजा गया. उनमें कई संगीतकार, कोरियोग्राफर, पत्रकार, उद्योगपति और भी कई लोग शामिल रहे. बता दें कि, कुल 112 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी. कई लोगों को मिला पद्म पुरस्कार साल 2019 के पद्म पुरस्कारों की लिस्ट में बाकी लोगों को इस पुरस्कार से नवाजा गया. इस लिस्ट में बॉलीवुड के अभिनेता और डांसर प्रभुदेवा, गायक शंकर महादेवन जैसी हस्तियां शामिल रहीं. इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्मश्री समेत कुल 112 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी. पुरस्कार पाने वालों में से 21 महिलाएं, 11 विदेशी/अनिवासी भारतीय/भारतीय मूल के व्यक्ति/ भारत के ओवरसीज नागरिक, एक ट्रांसजेंडर के शामिल होने के साथ-साथ तीन को मरणोपरांत पुरस्कार मिला. इस क्षेत्र में दिए गए पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और नागरिक सेवा आदि में पुरस्कार दिए गए. इनमें से दिवंगत पत्रकार कुलदीप नैय्यर (मरणोपरांत सम्मानित) और और उद्योगपति जॉन चैम्बर्स को पद्म पुरस्कार से सम्मानित वालों में शामिल रहे.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2J3pb4B

No comments