इस बड़ी बायोपिक फिल्म से श्रद्धा हुईं बाहर, अब ये एक्ट्रेस लेंगी उनकी जगह
साल 2019 में भी एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इस लिस्ट में कई सारी बायोपिक फिल्में भी हैं. लेकिन इन फिल्मों की लिस्ट में साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म भी है. कुछ महीने पहले ही निर्माताओं ने इस फिल्म के पहले लुक को रिवील करते हुए जानकारी दी थी कि जल्द ही इसकी शूटिंग होने वाली है. लेकिन अब फिल्म से जुड़ी हुई एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. श्रद्धा हुईं फिल्म से बाहर साइना नेहवाल की बायोपिक से जुड़ी काफी वक्त से ये खबरें मीडिया में आ रही हैं. लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, वो शॉकिंग है. क्योंकि इस फिल्म से श्रदधा ने खुद ही बाहर जाने रास्ता चुना है. जबकि श्रद्धा ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी थीं. ट्रेनिंग की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं. लेकिन अब उनकी जगह फिल्म में परिणीति चोपड़ा की एंट्री होने वाली है. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा ने शेड्यूल इश्यूज के चलते इस फिल्म को छोड़ने का मन बनाया है. और अब परिणीति इस फिल्म में काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं. जल्द ही परिणीति इस फिल्म के लिए ट्रेनिंग शुरू कर देंगी और इसके बाद वो फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी. भूषण कुमार ने किया कन्फर्म फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि, ‘हम इस साल साइना की शूटिंग पूरी कर लेना चाहते हैं क्योंकि ये फिल्म साल 2020 के शुरुआत में ही रिलीज की जानी है. तो हमने ये फैसला म्यूचुअली लिया है. हम खुश हैं कि इस फिल्म में परिणीति नजर आने वाली हैं.’
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2JgdQyg
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2JgdQyg
No comments