सुशील मोदी सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी, सृजन घोटाले में उनका पूरा परिवार फसा हुआ है: तेजस्वी
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि सृजन घोटाले में सुशील मोदी का पूरा परिवार फंसा हुआ है. जल्द ही उनके ऊपर कानून का डंडा चलने वाला है. वहीं, सुशील मोदी के बयान पर पलटवार करते हुये तेजस्वी ने कहा कि रालोसपा, हम,कांग्रेस, सीपीआई सभी दल हमारे साथ हैं. लेकिन सुशील मोदी के साथ कौन हैं. साथ ही पूर्णिया से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद उदय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिये 72 हजार रुपये सलाना देने की घोषणा की है. यह एक ऐतिहासिक पहल है. इसका पूरा लाभ गरीबों को मिलेगा.from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2WkcTXk
No comments