Breaking News

तेजप्रताप यादव ने छात्र राजद के संरक्षक पद से इस्तीफा दिया

पटना, 28 मार्च (भाषा) राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को पार्टी की छात्र इकाई के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया। तेजप्रताप ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक के पद से मैं इस्तीफा दे रहा हूँ। नादान हैं वो लोग, जो मुझे नादान समझते हैं। कौन कितना पानी में है, सबकी है खबर मुझे।’’ तेजप्रताप और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव के बीच तीखी प्रतिद्वंद्विता की अटकलों के बीच अचानक हुआ यह घटनाक्रम पार्टी के लिये बड़ी शर्मिंदगी की वजह बन गया है।

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2HL2Kje

No comments