Breaking News

पहले सलमान खान करने वाले थे अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे लोगों ने काफी सराहा है. इन दिनों फिल्मका जोरदार तरीके से प्रमोशन चल रहा है. ये खबर भी सामने आ रही है कि पहले इस फिल्म के सलमान खान को-प्रोड्यूसर थे लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी. डायरेक्टर अनुराग सिंह से इस बारे में पूछा गया था. सलमान ने क्यों छोड़ दी फिल्म? मुंबई मिरर से बातचीत में ‘केसरी’ के डायरेक्टर अनुराग सिंह से सलमान खान के फिल्म से बाहर जाने की वजह पूछी गई, जिस पर अनुराग ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. अनुराग ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्या बात हुई थी. उन्हें बस एक दिन बताया गया कि सलमान खान इस फिल्म में वो काम नहीं करना चाहते. अक्षय से भी किया गया सवाल आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले अक्षय कुमार से भी इस बाबत सवाल पूछा गया था जिस पर अक्षय ने कहा था कि नहीं हो पाया. ये फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2H657Nf

No comments