बिहार में ट्रक-टैंपों की भिडंत में पांच की मौत
पटना, 25 मार्च (भाषा) पटना जिले के रानी सराय गांव में सोमवार सुबह ट्रक और टैंपो की बीच हुई भिडंत में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को यहां नालंदा चिकित्सीय महाविद्यालय एवं अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। मरने वाले पांचों व्यक्ति मजदूर थे जो बाढ़ में एनटीपीसी बिजली परियोजना स्थल जा रहे थे। सिंह ने कहा, “ट्रक ने जिले के रानी सराय गांव के पास टैंपों को टक्कर मार दी जो मजदूरों को परियोजना स्थल तक लेकर जा रहा था।
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2Or2qqf
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2Or2qqf
No comments