Breaking News

नीतीश ने पुलवामा में शहीद हुए जवान के परिवार से की मुलाकात

पटना, दो मार्च (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिन्हा के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से शनिवार को मुलाकात की। सिन्हा की पुलवामा आतंकवादी हमले में मौत हो गई थी जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। कुमार पटना (ग्रामीण) के मसौढ़ी मंडल में सिन्हा के पैतृक गांव में गए जहां उन्होंने सिन्हा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। इस बीच, एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि कुमार ने सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर पिंटू कुमार सिंह की मौत पर भी दुख जताया है। बेगूसराय जिले

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2GUhJqr

No comments