Breaking News

मस्जिद में हमला: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच रद्द

क्राइस्टचर्च में मौजूद बांग्लादेश क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड के साथ होने वाला तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच यहां मस्जिदों में गोलीबारी के मद्देनजर रद्द कर दिया गया. इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई है. जब हमला हुआ उस समय बांग्लादेश की टीम मस्जिद में प्रवेश करने ही वाली थी. टीम के सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन मौजूदा हालात के मद्देनजर प्राधिकारियों ने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच हेगले ओवल में शनिवार से शुरू होने वाला तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच रद्द कर दिया है. ‘क्रिकइंफो’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘जब हमला हुआ, तब टीम जुम्मे की नमाज के लिए मस्जिद जा रही थी. टीम सुरक्षित बच कर निकटवर्ती हेगले ओवल पहुंची. टीम को एक होटल में रखा गया है. होटल में किसी के अंदर जाने या किसी के होटल से बाहर जाने पर प्रतिबंध है. ओपनर तमीम इकबाल ने ट्वीट किया कि यह ‘‘डरावना अनुभव’’ था और हमलावर गोलीबारी कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पूरी टीम गोलीबारी से बच गई. यह डरावना अनुभव था और कृपया हमारे लिए प्रार्थना कीजिए. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस गोलीबारी को ‘‘न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक’’ बताया. उन्होंने हमले की कड़ी निंदा करते हुए संवाददाताओं से कहा कि यह स्पष्ट है कि यह न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक है. अर्डर्न ने कहा कि यहां स्पष्ट रूप से जो हुआ, वह हिंसा की असाधारण करतूत है.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2FfmqcC

No comments