Breaking News

डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक की गोली मारकर हत्या

मधुबनी, 10 मार्च (भाषा) बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना अंतर्गत बसैठ गांव में शनिवार—रविवार की दरमियानी रात शादी के पूर्व आयोजित किए जाने वाले समारोह मटकोर के अवसर पर डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेनीपट्टी थाना अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि मृतक का नाम मनीष यादव (30) है जो कि बसैठ गांव का रहने वाला था। नागेंद्र ने कहा कि यह वारदात उस समय घटित हुई जब शादी के पूर्व आयोजित किए जाने वाले एक समारोह

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2TrPp5n

No comments