Big News: आयुष्मान खुराना के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, अब बनेंगे पुलिस अधिकारी
आयुष्मान खुराना के हौसले इन दिनों काफी बुलंद चल रहे हैं. ‘अंधाधुन’ और ‘बधाई हो’ के जबरदस्त हिट होने के बाद उनके पास अब फिल्मों की लाइन लगी हुई है. इन दिनों वो ‘ड्रीम गर्ल’ की शूटिंग कर रहे हैं. लेकिन उनके हाथ अब एक और बड़ी फिल्म लग चुकी है. इस फिल्म में आएंगे नजर आयुष्मान खुराना एक के बाद एक फिल्में साइन करते जा रहे हैं. वो कंटेंट पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. आयुष्मान जल्द ही अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में आयुष्मान पहली बार एक पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म की आधिकारिक तौर पर घोषणा भी हो चुकी है. और इसी के साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आया है. इसमें वो पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं. IT’S OFFICIAL... Ayushmann Khurrana in Anubhav Sinha’s next film #Article15... Costars Isha Talwar, Manoj Pahwa, Sayani Gupta, Kumud Mishra and Mohd Zeeshan Ayyub... Filming commenced on 1 March 2019 in #Lucknow... Ayushmann’s look from the film: pic.twitter.com/XGtrzhUNXq — taran adarsh (@taran_adarsh) March 6, 2019 1 मई से शुरू हो गई है शूटिंग आपको बता दें कि, आयुष्मान खुराना की इस फिल्म की शूटिंग 1 मई से लखनऊ में शुरू भी हो चुकी है. इस फिल्म में आयुष्मान के साथ ईशा तलवार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी. इन दोनों के अलावा फिल्म में मनोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और जीशान अयूब भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2C5hJQk
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2C5hJQk
No comments