Andhadhun: अब चीन में धमाल मचाने को तैयार है आयुष्मान की फिल्म, डायरेक्टर ने किया कन्फर्म
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अंधाधुन’ पिछले साल 5 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी गहरी पैठ बनाई. बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छा कारोबार किया. साथ ही साथ क्रिटिक्स ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की. लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी हुई एक खास खबर सामने आ रही है. चीन में रिलीज होगी ‘अंधाधुन’ आय़ुष्मान खुराना की फिल्म ‘अंधाधुन’ भारत के बाद अब चीन में जल्द ही रिलीज होने वाली है. ये खुलासा फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन ने ही की है. हाल ही में पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, ‘मेरी ये पहली फिल्म है जो कि चीन में रिलीज हो रही है. मैं बहुत उत्साहित और रोमांचित हूं. मैं 10 साल पहले चीन गया था. बीजिंग के एख कैफे में भारतीय फिल्म बड़ी स्क्रीन पर चलते देख चकित रह गया था. वो फिल्म नासिर हुसैन की थी. हमारी इस फिल्म के गानों के अलावा पूरी की पूरी फिल्म ही चीनी भाषा में डब की गई है. मुझे इस फिल्म के बारे में बताया गया था कि उनकी पीढ़ी की ये सबसे पसंदीदा भारतीय फिल्म थी.’ आयुष्मान की आ रही हैं दो फिल्में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी दो फिल्मों की बैक-टू-बैक शूटिंग कर रहे हैं. उनमें से पहली तो ‘ड्रीम गर्ल’ है और दूसरी फिल्म है ‘आर्टिकल 15’ जिसका हाल ही में फर्स्ट लुक सामने आया था.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2TJPuku
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2TJPuku
No comments