आकाश-श्लोका की शादी की खुशी में अंबानी परिवार ने 2 हजार बच्चों को खिलाया खाना
नीता और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और मोना और रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. 9 मार्च से लेकर 11 मार्च तक मुंबई में होने वाली शादी के दौरान कई कार्यक्रम होंगे. शादी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत बुधवार को मुंबई में ‘अन्न सेवा’ से हुई. प्री-वेडिंग और वेडिंग के तमाम कार्यक्रमों के बीच अंबानी परिवार ने अपनी खुशियां मुंबई के वचिंत बच्चों के साथ बांटी. 2 हजार बच्चों को परोसा खाना आकाश और श्लोका के साथ अंबानी परिवार और मेहता परिवार ने अन्न सेवा में 2000 बच्चों को रात का खाना परोसा. जियो गार्डन्स में धीरूभाई अंबानी स्क्वायर पर इक्ट्ठा हुए ये बच्चे रिलायंस फाउंडेशन के विभिन्न प्रोजेक्टस् से जुड़े हुए हैं. अन्न सेवा का यह कार्यक्रम सिर्फ एक दिन भर के लिए नही था. नीता और मुकेश अंबानी के परिवार ने मुंबई शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों मे बुधवार से एक सप्ताह तक अन्न सेवा कार्यक्रम चलाने की शुरुआत की. सप्ताह भर बाद एक साल तक मुंबई के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में भोजन के लिए खाद्य सामग्री भी अंबानी परिवार देगा. अन्न सेवा के मौके पर नीता अंबानी ने कहा 'हम अपनी खुशी आप सभी के साथ बांटना चाहते हैं और शहर भर के हजारों बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं' ( डिसक्लेमर: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इंडिपेंडेंड मीडिया ट्रस्ट का एकमात्र लाभार्थी है जो नेटवर्क 18 मीडिया एंड इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड को नियंत्रित करता है जो फ़र्स्टपोस्ट प्रकाशित करता है )
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2H3ajRT
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2H3ajRT
No comments