Breaking News

लोकसभा चुनाव 2019: उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी करेगी BJP, बिहार में इन नेताओं को मिलेगा टिकट!

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) होने में अब महीने भर से भी कम समय शेष है. ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों का सियासी संग्राम शुरू हो चुका है. इस कड़ी में BJP आज यानी शनिवार शाम तक लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है. सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने 40 लोकसभा सीटों वाले राज्य बिहार में भी अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह की संसदीय सीट नवादा गठबंधन के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के खाते में चली गई है. ऐसे में गिरिराज सिंह के नवादा की जगह बेगूसराय से बीजेपी उम्मीदवार बनने की पूरी संभावना है. वहीं, बीजेपी के वर्तमान छह सांसदों का टिकट कटना तय बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार गोपालगंज से जनक राम, बाल्मीकि नगर से सतीश चंद्र दुबे, पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा, औरंगाबाद से सुशील सिंह, झंझारपुर से बीरेंद्र चौधरी और सीवान से ओम प्रकाश यादव को बीजेपी इस बार टिकट नहीं देगी. बिहार में बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों के नाम पटना साहिब- आर.के सिन्हा पाटलिपुत्र- रामकृपाल यादव महाराजगंज- जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल आरा- राजकुमार सिंह बक्सर- अश्विनी कुमार चौबे सासाराम- ललन पासवान मुजफ्फरपुर- अजय निषाद उजियारपुर- नित्यानंद राय दरभंगा- नीतीश मिश्रा या गोपाल जी ठाकुर मधुबनी- हुकुमदेव नारायण यादव या अशोक यादव अररिया- दिलीप जायसवाल या सैयद शाहनवाज हुसैन बांका- पुतुल देवी बेगूसराय- गिरिराज सिंह मोतिहारी- राधा मोहन सिंह बेतिया- संजय जयसवाल छपरा- राजीव प्रताप रूडी शिवहर- रमा देवी बता दें कि बिहार में इस बार चुनाव सभी सात चरणों में कराए जाएंगे. चुनाव आयोग ने देश में 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच सात चरणों में लोकसभा चुनाव कराने की घोषणा की है. नतीजों का ऐलान 23 मई को होगा.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2u9yGES

No comments