Yeh Rishta Kya Kehlata hai Spoiler : कार्तिक और नायरा की लवस्टोरी में आएगा नया ट्विस्ट
स्टार प्लस के सबसे लम्बे चलने वाले शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. हाल के एपिसोड में आपने देखा कि नायरा को ये पता चल जाता है कि जिस कृष को वो अपना बच्चा मां रही थी वो कीर्ति और नक्ष का बेटा हैं जिसके बाद वो कृष को उन्हें वापस देने का फैसला लेती है. आने वाले एपिसोड में दर्शकों को नायरा और कार्तिक के बीच दिल को दुखाने वाली दुर्घटना देखने को मिलेगी. जिसमें नायरा अपनी याददाश्त खो देगी. दरअसल ट्रक से टक्कर होने से कार्तिक और नायरा का जानलेवा एक्सीडेंट हो जाएगा जिसमें कार्तिक को तो हल्की चोट आएगी वहीं नायरा की यादाश्त चली जाती है जिसके बाद वो कार्तिक तक को नहीं पहचान पाती. वहीं आने वाले एपिसोड में एक्सीडेंट के बाद नायरा हॉस्पिटल में एडमिट नजर आएगी. जहां कार्तिक उससे मिलने जाता है लेकिन वो उसे पहचान नहीं पाती. इसके बाद कार्तिक खुद से ये वादा करता है कि वो नायरा को सबकुछ याद दिलाकर रहेगा. बताया जा रहा है कि कार्तिक नायरा को अपना प्यार याद दिलाने की हर मुमकिन कोशिश करते हुए अपनी लवस्टोरी को नए सिरे से शुरू करने का फैसला लेगा. आप भी देखिए ये प्रोमो. View this post on Instagram A post shared by StarPlus (@starplus) on Feb 11, 2019 at 7:36am PST
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2IffPCn
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2IffPCn
No comments