Breaking News

Viral : Race 3 फेम फ्रेडी दारुवाला को डेट करने की खबरों पर क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी

कभी करण टैकर से अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहने वाली टीवी की हॉट हसीना क्रिस्टल डिसूजा सलमान खान की हिट फिल्म Race3 में उनके को-स्टार रहे फ्रेडी दारुवाला को डेट करने की रूमर्स की वजह से फिर चर्चा में हैं. कहा जा रहा था कि क्रिस्टल और फ्रेडी की पहली मुलाकात मनीष मल्होत्रा की पार्टी के दौरान हुई थी. यहीं पर दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोनों को प्यार भी हो गया. ये तक कहा जा रहा था कि क्रिस्टल और फ्रेडी बॉलीवुड की पार्टीज में अक्सर साथ देखे जाते हैं और साफ नजर आता है कि दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं. वहीं जब एक इंटरव्यू में क्रिस्टल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा-''पता नहीं इस तरह की खबरों पर मुझे हंसना चाहिए या नाराज होना चाहिए क्योंकि मैं इस शख्स को कभी नहीं मिली हूं'. वहीं अब क्रिस्टल ने वैलेंटाइन्स डे के मौके पर हाल ही में जो तस्वीर अपलोड की है उसमे वह एक कैप लगाए नजर आ रही हैं और उन्होंने लिखा है ''करेंटली सिंगल' जिसका मतलब हैं कि अभी वो सिंगल हैं.'' अब ये इशारा वो किसे देना चाह रही हैं ये तो क्रिस्टल ही बेहतर बता सकती हैं. View this post on Instagram A post shared by

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2V5cSWt

No comments