Breaking News

VIDEO VIRAL: बाइक गोदाम में लगी आग, ऐसे जलकर राख हुई गाड़ियां

बिहार के जहानाबाद हीरो कंपनी के बाइक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटे इतनी तेज़ थी की देखते ही देखते गोदाम में रखी सैकड़ों गाड़ियां जल कर राख के ढेर में तब्दील हो गई. गोदाम से आग का धुंआ उठता देख आसपास के लोगों ने गोदाम के मालिक को सूचना दी. स्थानीय लोगों की मदद से गोदाम में रखी कुछ गाड़ियों को बचा लिया गया लेकिन ज्यादातर गाड़ियां आग में जल गई. गोदाम मालिक ने बताया कि वह गोदाम बंद कर खाना खाने गए थे इसी बीच गोदाम में अचानक आग लग गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आग में करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई.

from Latest News बिहार News18 हिंदी http://bit.ly/2Dn5yhZ

No comments