Breaking News

Valentine's Day: इस तरह से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मनाएंगे अपना वैलंटाइंस डे, पढ़ें

फरवरी का मौसम दस्तक दे चुका है और वैलंटाइंस डे भी अब करीब है. इस वैलंटाइंस डे बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर 'गली बॉय' रिलीज होने वाली है. हाल ही में अपनी फिल्म गली बॉय का प्रमोशन कर रहे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने बताया कि वो इस साल अपना वैलंटाइंस डे किस अंदाज में मनाएंगे. रणवीर सिंह के लिए इस साल शादी के बाद उनका पहला वैलंटाइंस डे होने वाला है. रणवीर सिंह ने इसपर बात करते हुए बताया कि वो इस दिन को लेकर बहुत उत्साहित हैं. जिस वजह ये खास दिन पर वो अपनी पत्नी के साथ रहेंगे जहां शाम को वो पत्नी दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म गली बॉय दिखाने ले जाएंगे. रणवीर के बाद बारी आलीय भट्ट की थी जहां एक्ट्रेस ने वैलंटाइंस डे के सवाल पर कहा '' 'जी इस वैलंटाइंस डे पर मेरा कोई भी खास प्लान नहीं है. मेरी तो उस दिन छुट्टी भी नहीं है, वैलंटाइंस डे के दिन तो मैं अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त व्यस्त रहूंगी.'' [ यह भी पढ़ें: Viral Video: डीजे पर जमकर नाचे प्रभास और नागार्जुन, यहां देखिए वीडियो ] वाकई आलिया ने बातों ही बातों में खुद ही बता दिया कि वो इस साल अपना वैलंटाइंस बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ ही मनाने वाली हैं. क्योंकि ब्रह्मास्त्र के सेट पर उनके साथ फिल्म के हीरो रणबीर कपूर साथ ही होंगे.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2t9NWBe

No comments