Total Dhamaal: ‘मुंगड़ा’ गाना हुआ रिलीज, सोनाक्षी के साथ नजर आए अजय देवगन
अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘टोटल धमाल’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म से जुड़ी तकरीबन रोज ही कोई न कोई खबर सामने आ रही है. इस फिल्म का अब एक गाना ‘मुंगड़ा’ रिलीज किया जा चुका है. इस गाने की रिलीज के बार में बीते दिन ही अजय देवगन ने खुद ही सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी. ‘मुंगड़ा’ गाना हुआ रिलीज इंदर कुमार की आने वाली फिल्म ‘टोटल धमाल’ का नया गाना ‘मुंगड़ा’ रिलीज किया जा चुका है. इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रही हैं. जो बेहद हॉट लग रही हैं. इसगाने को कंपोज किया है गोरव-रोशिन ने, कोरियोग्राफ किया है आदिल शेख ने, गाने को लिखा है कुंवर जुनेजा ने जबकि इस गाने को अपनी आवाज दी है ज्योतिका टंगरी, शान और सुब्रो गांगुली ने. इस गाने के रैप के बोल गौरव दासगुप्ता ने लिखे हैं. इस गाने में अजय देवगन भी सोनाक्षी के साथ झूमते हुए नजर आ रहे हैं. कई सितारे आएंगे फिल्म में नजर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, बोमन ईरानी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार मुख्य रूप से नजर आएंगे जबकि फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगी.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Gom8kz
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Gom8kz
No comments