The Kapil Sharma Show : सोनी टीवी ने किया अर्चना पूरण सिंह का स्वागत, सिद्धू को निकालने की पुष्टि
द कपिल शर्मा शो से नवजोत सिंह सिद्धू के निकाले जाने की पुष्टि हो गई है. सोनी टीवी ने अब से चंद मिनट पहले एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दे दी है. सोनी टीवी ने अपने ट्वीट में कहा है कि अगले रविवार से वो अर्चना पूरण सिंह का द कपिल शर्मा शो में स्वागत करता है. इसके बाद इस शो के सभी कलाकारों को भी टैग किया गया है. We welcome Archana Puran Singh on #TheKapilSharmaShow, next Sunday! @apshaha @KapilSharmaK9 @kikusharda @Krushna_KAS @bharti_lalli @sumona24 @RochelleMRao @trulyedward @haanjichandan @Banijayasia pic.twitter.com/NWFDxp9VcT — Sony TV (@SonyTV) February 17, 2019 आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान के साथ बातचीत करते रहने का राग अलापने की ये सजा सोनी टीवी ने दी है. सिद्धू ने पुलवामा हमले के बाद कहा था कि पाकिस्तान के साथ बातचीत से ही हिंसा का हल निकल सकता है. इस बात से जनता में इतना आक्रोश था कि सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान सोशल मीडिया पर चल पड़ा था. जिसके फलस्वरूप में कार्रवाई हो गई है. कल भी इस बात की खबर आई कि सिद्धू को निकाला जा चुका है लेकिन उस वक्त सोनी टीवी ने इसकी पुष्टि नहीं की थी.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2DOR4Yb
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2DOR4Yb
No comments