South Africa vs Pakistan, 1st T20I : डुप्लेसी और हेंड्रिक्स ने दिलाई साउथ अफ्रीका को रोमांचक जीत, थामा पाक का विजय रथ
फाफ डुप्लेसी और रीजा हेंड्रिक्स की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर इस प्रारूप में पाकिस्तान के विजय अभियान पर रोक लगाई. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर छह विकेट पर 192 रन बनाए और बाद में रोमांचक मुकाबला छह रन से जीता. पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 186 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने सीधे थ्रो पर दो रन आउट किए और रिकॉर्ड चार कैच लपके. मिलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया. पाकिस्तान इससे पहले लगातार नौ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीत चुका था. लेकिन मेजबान टीम ने उसके विजय अभियान पर रोक लगा दी. ये भी पढ़ें- जानिए, राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में टीम इंडिया की दावेदारी को लेकर क्या कहा डुप्लेसी ने 45 गेंद में 78 रन बनाए और हेंड्रिक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 गेंद में 131 रन की साझेदारी की. हेंड्रिक्स ने 41 गेंद में 74 रन बनाए. साउथ अफ्रीका ने पारी की आखिरी 28 गेंद में 35 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए. पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और फखर जमां पहले ही ओवर में आउट हो गए. बाबर आजम (38) और हुसैन तलत (40) ने दूसरे विकेट के लिए 61 गेंद में 81 रन की साझेदारी की. तहत को शम्सी ने पवेलियन भेजा, जबकि अगले ओवर में मिलर ने बाबर को रन आउट किया. शोएब मलिक ने 31 गेंद में 49 रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए. ये भी पढ़ें- AUS vs SL: मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते घर वापस भेजा गया यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दोनों टीमों के बीच तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच रविवार को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SrIF6A
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SrIF6A
No comments