Breaking News

PM Modi In Bengal: बजट से 12 करोड़ किसानों को होगा सीधा लाभ- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बंगाल के सीमावर्ती उत्तर 24 परगना जिला और औद्योगिक नगर दुर्गापुर में रैलियों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. दोनों रैलियों के आयोजन स्थल का राजनीतिक महत्व है. आयोजन स्थल ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय की अच्छी खासी आबादी है. मूल रूप से यह समुदाय पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से यहां आया था. धार्मिक अत्याचार की वजह से 1950 के दशक में इन लोगों ने यहां पर पनाह ली थी. मतुआ संप्रदाय की महारानी वीणापाणि देवी के घर के नजदीक रैली का आयोजन किया जा रहा है. बीजेपी की प्रदेश इकाई को उम्मीद है कि मोदी ठाकुरनगर में नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर बोलेंगे. पार्टी सूत्रों ने कहा कि बीजेपी से संबद्ध ऑल इंडिया मतुआ महासंघ रैली का आयोजन कर रहा है. पश्चिम बंगाल में मतुआ लोगों की आबादी 30 लाख होने का अनुमान है. उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले में कम से कम पांच लोकसभा सीटों पर इस समुदाय का प्रभाव है.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2WvKr5L

No comments