New Film: 'पागलपंती' में अनिल कपूर के साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे जॉन अब्राहम और कई सितारे,पढ़ें
बॉलीवुड में इन दिनों कॉमेडी फिल्में खूब चल रही हैं. जिस वजह से बहुत से स्टार अब ऐसी ही फिल्मों में लगातार काम करना चाह रहे हैं. इस महीने 22 फरवरी को मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' रिलीज होने को तैयार है. जहां अब सामने आई खबर की मानें तो इस फिल्म की रिलीज के बाद एक और कॉमेडी फिल्म पर काम शुरू होने वाला है जो साल 2019 के अंत में रिलीज होगी. हाल ही में फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने इस फिल्म को लेकर एक वीडियो साझा किया था. इस वीडियो को तरण ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस खबर के बारे में जानकारी दी है. इस फिल्म का नाम 'पंगलपंती' है Anil Kapoor, John Abraham, Ileana D'Cruz, Arshad Warsi, Pulkit Samrat, Kriti Kharbanda, Urvashi Rautela, Saurabh Shukla in #Pagalpanti... Directed by Anees Bazmee... Produced by Bhushan Kumar, Krishan Kumar, Kumar Mangat and Abhishek Pathak... Starts 17 Feb... 6 Dec 2019 release. pic.twitter.com/nr9dR6h0c6 — taran adarsh (@taran_adarsh) February 5, 2019 आपको बता दें, इस फिल्म की कास्ट भी बड़ी होने वाली है. जिस वजह से फिल्म में अनिल कपूर, अरशद वारसी , जॉन अब्राहम , इलियाना डि क्रूजा, कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट, उर्वशी रौतेला जैसे और भी कई सितारे दिखाई देंगे. इस फिल्म का निर्देशन अनीज बाज्मी करने वाले हैं. जहां इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार होंगे. खबर है इस फिल्म की शूटिंग इस महीने 17 फरवरी से शुरू होने वाली है. ये फिल्म इस साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी. [ यह भी पढ़ें: Gully Boy: प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह की छलांग से घायल हुए फैन्स, वायरल हुआ वीडियो ] बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों के बेहतरीन निर्देशक अनीज बाज्मी इससे पहले भी कई कमाल की कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं. वहीं इस फिल्म के नाम को जानकर भी लगता है ये फिल्म मस्ती और ठहाकों का संपूर्ण पैकेज साबित होगी. देखना होगा ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा बिजनेस करती है.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2MQUGgv
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2MQUGgv
No comments