Breaking News

दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत में फिर बढ़ेगी ठंड, तेज बारिश की संभावना

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में  सर्दी का सितम जारी है. फरवरी के महीने में भी कई इलाकों नें घना कोहरा छाया हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. बताया जा रहा है कि अभी ये सर्दी और भी बढ़ सकती है. दरअसल स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुआ है, जिसकी वजह से मध्य पाकिस्तान और इससे सटे उत्तर पश्चिमी राजस्थान में साइक्लोन सर्कुलेशन बन रहा हैं. इससे बारिश होने की आशंका जताई जा रही है जिससे सर्दी और बढ़ सकती है. हालांकि बारिश की वजह से मौसम साफ हो सकता है और कोहरे में कमी आ सकती है. कम नहीं हो रही सर्दी जो सर्दी हर बार दिसंबर और जनवरी के महीने में पड़ती है वो इस साल फरवरी में पड़ रही है. सुबह और शाम दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत धुंध की चादर में लिपटा नजर आ रहा है. इससे खासकर यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. एक तरफ जहां सोमवार को घने कोहरे की वजह से 27 ट्रेनें लेट थी तो वहीं आज यानी मंगलवार को भी 24 ट्रेनें लेट हैं. 24 trains of Northern Railway running late due to fog. (File pic) pic.twitter.com/PWkHJSkUHl — ANI (@ANI) February 5, 2019

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2WHY0iD

No comments