Breaking News

Mogul: सुभाष कपूर को किया गया बाहर, अब आमिर निभाएंगे गुलशन कुमार का किरदार

आमिर खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीते साल ही उनकी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ आई थी, जिसने दर्शकों को काफी निराश किया. आमिर खान की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अरसे बाद फ्लॉप हुई. लेकिन अब आमिर एक और फिल्म में जल्द नजर आने वाले हैं. ‘मोगुल’ में नजर आएंगे आमिर आमिर खान ने वैसे तो पहले फिल्म ‘मोगुल’ के लिए मना कर दिया था लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि उन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए अपनी हामी भर दी है. सिनेब्लिट्ज मैग्जीन की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान ने गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म ‘मोगुल’ में काम करने के लिए हामी भर दी है. सूत्र ने मैग्जीन को बताया है कि, भूषण कुमार चाहते हैं कि आमिर खान ही उनके पिता का किरदार निभाएं. वो मानते हैं कि आमिर ही उनके पिता के किरदार के साथ न्याय कर सकते हैं. आमिर भी इस फिल्म में काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं. फिल्म निर्माता एक नए डायरेक्टर को साइन करेंगे. जैसे ही फिल्म के लिए डायरेक्टर साइन कर लिया जाएगा, वैसे ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी. आमिर ने अभी से ही गुलशन कुमार के कैरेक्टर के लिए तैयारी शुरू कर दी है. फिल्म की कास्टिंग भी फाइनल स्टेज पर पहुंच गई है, जिसका जल्द ही ऐलान किया जाएगा. बाहर हो गए सुभाष कपूर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, डायरेक्टर सुभाष कपूर का नाम मीटू मूवमेंट में सामने आया था. इस वाकिये के बाद आमिर ने इस फिल्म से किनारा कर लिया था. हालांकि, इसके बाद ही ये खबरें भी आने लगीं कि सुभाष कपूर को मेकर्स फिल्म से बाहर करने की सोच रहे हैं क्योंकि वो आमिर खान को खोना नहीं चाहते और अब मैग्जीन ने भी इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है कि सुभाष कपूर को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2MXaA9h

No comments