Mamata vs CBI: मोदी सरकार के खिलाफ 'धिक्कार रैली' करेगी TMC
तृणमूल कांग्रेस ने मोदी सरकार और सीबीआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. रविवार को कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर चिटफंड घोटालों के मामले की पूछताछ के लिए सीबीआई की एक टीम के पहुंचने के बाद से ममता सरकार लगातार सीबीआई पर निशाना साध रही है. जहां एक ओर सीएम ममता बनर्जी मोदी सरकार के खिलाफ 'संविधान बचाओ' धरने पर बैठी हैं. वहीं राज्य भर में टीएमसी के जिला प्रमुख सीबीआई को घेरने के लिए 'धिक्कार रैली' आयोजित करने जा रहे हैं. केंद्र और ममता में ठनी सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि सोमवार से राज्य के हर एक जिले में हम धिक्कार रैली आयोजित करेंगे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की एक्सपायरी डेट (कार्यकाल) भी पूरी हो चुकी है. केंद्र सरकार बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर सकती है, इन खबरों को लेकर ममता ने कहा है कि उन्हें जो करना है वो कर सकते हैं, हम उनसे नहीं डरते. उन्हें राष्ट्रपति शासन लागू करने की घोषणा करने दें. ये बंगाल है और यहां का इतिहास गवाह है कि राज्य हमेशा अत्याचारों और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खड़ा रहा है. कोलकाता में चिटफंड घोटाले की जांच से जुड़े मामले में जबरदस्त ड्रामा चल रहा है. सीबीआई की टीम और कोलकाता पुलिस के बीच दंगल के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मेट्रो चैनल के नजदीक धरने पर बैठ गई हैं. ममता बनर्जी को आज पश्चिम बंगाल की विधानसभा में बजट भाषण देना था. लेकिन अब वह धरना स्थल से ही विधानसभा को फोन के जरिए संबोधित करेंगी. क्या है मामला? दरअसल कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर चिटफंड घोटालों के मामले की पूछताछ के लिए रविवार को सीबीआई की एक टीम पहुंची लेकिन वहां तैनात पुलिस ने सीबीआई को घर में घुसने से रोक दिया. इस दौरान सीबीआई अधिकारियों और मौजूद पुलिस के बीच टकराव की स्थिति भी बन गई क्योंकि कोलकाता पुलिस सीबीआई के कुछ अधिकारियों को जबरदस्ती नजदीक के थाने में ले गई. मामले के सामने आने के बाद बंगाल की सियासत में तूफान आ गया. खुद सीएम ममता बनर्जी राजीव कुमार के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पहुंच गईं. सीबीआई ने शनिवार को दावा किया था कि राजीव कुमार फरार चल रहे हैं और शारदा व रोज वैली चिटफंड घोटालों के सिलसिले में उनकी तलाश की जा रही है. इस दावे के एक दिन बाद सीबीआई के करीब 20 अधिकारियों की एक टीम रविवार शाम कुमार के आवास पर पहुंची थी, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया. कुछ ही देर बाद कोलकाता पुलिस के अधिकारियों की एक टीम सीबीआई अधिकारियों से बातचीत के लिए मौके पर पहुंची और यह पता लगाने की कोशिश करने लगी कि क्या उनके पास कुमार से पूछताछ करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स थे. पुलिस कमिश्नर के घर के बाहर खड़े सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हम इस मुद्दे पर अभी कोई बात नहीं करना चाहते. देखते हैं कि क्या होता है. थोड़ा इंतजार करें.' बाद में सीबीआई अधिकारियों की एक छोटी सी टीम को बात करने के लिए शेक्सपियर सरनी पुलिस थाने ले जाया गया. कुछ और लोगों के मौके पर पहुंचने पर हंगामा हो गया. जिसके बाद सीबीआई अधिकारियों को जबरन पुलिस थाने ले जाया गया.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2S6X8VX
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2S6X8VX
No comments