Breaking News

Luka-Chuppi: फिल्म का रिलीज किया गया एक डायलॉग टीजर, दिखी जबरदस्त कॉमेडी

कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की आने वाली फिल्म ‘लुका-छुपी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की शूटिंग इस वक्त चल ही रही है. बीते दिन ही फिल्म के सेट से एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें कार्तिक एक गाइड बनकर कृति और अपारशक्ति खुराना को अपने होमटाउन ग्वालियर की खूबसूरत जगहों को घुमा रहे थे. और अब फिल्म का एक डायलॉग टीजर सामने आया है. ‘लुका-छुपी’ का डायलॉग टीजर आया सामने कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की आने वाली फिल्म ‘लुका-छुपी’ का एक डायलॉग टीजर रिलीज किया गया है. इस टीजर को कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस टीजर को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘क्या खुल जाएगी गुड्डू और रश्मि की पोल?’ इस टीजर में कृति सैनन और पंकज त्रिपाठी के बीच जबरदस्त कॉमेडी नजर आ रही है. 1 मार्च को रिलीज होगी फिल्म आपको बता दें कि, कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की ये फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने खासा पसंद किया था. इस फिल्म की कहानी लिव-इन रिलेशनशिप पर आधारित है, जिसमें कार्तिक एक लोकल चैनल के रिपोर्टर बने हैं जिसे कृति से प्यार हो जाता है और उसके बाद दोनों लिव-इन में रहने लगते हैं.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2NeQU0M

No comments