Breaking News

Khatron Ke Khiladi 9 : टास्क के वक्त भारती सिंह के साथ हुआ हादसा, आया अस्थमा अटैक

कलर्स टीवी के खतरों और एक्शन से लबरेज रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. शो ने आते ही छप्पड़फाड़ TRP हासिल की है. इस शो में सेलेब्स एक्शन और खतरों से खेलते तो दिखाई देते ही हैं. इसके साथ ही दर्शकों को इन सेलेब्स के जीवन से जुड़ी और भी रोचक बातें जानने को मिलती है। शो का पिछले सीजन बेहद ही सफल सीजन रहा था. ये सीजन भी शो शानदार TRP के साथ लगातार नंबर 1 पर काबिज है. अब तक शो से अविका गौर, जैन इमाम, श्रीसंत और एली गोनी जैसे सेलेब्स बाहर हो चुके हैं. हालांकि एली गोनी और आदित्य नारायण की शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर वापसी हो गई है. हाल के एपिसोड में स्टंट के दौरान भारती सिंह के साथ जानलेवा हादसा हुआ. भारती को वॉटर स्टंट के वक्त अस्थमा अटैक आया. दरअसल भारती और शमिता शेट्टी को एक खतरनाक वॉटर स्टंट करना था. इस दौरान भारती पानी के अंदर जाते ही घबरा गईं. उन्हें अस्थमा अटैक आया. जिसके बाद भारती ने टास्क को बीच में ही छोड़ दिया.इतना ही नहीं भारती को तुरंत इनहेलर दिया गया. लेकिन तब भी भारती की स्थिति में सुधार नहीं आया. फिर उन्हें ऑक्सीजन मास्क लगााया गया.भारती की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें देखकर शो के होस्ट और बाकी के कंटेस्टेंट्स घबरा गए. भारती की आंखों से लगातार आंसू निकल रहे थे. View this post on Instagram A post shared by KHATRON KE KHILADI 9 ☠️

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi https://ift.tt/2TakRnM

No comments