Breaking News

J&K: PM मोदी की रैली में BJP में शामिल हुए शहीद जवान औरंगजेब के पिता

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पिछले साल (2018) आतंकवादियों के हाथों शहीद हुए सेना के जवान औरंगजेब के पिता बीजेपी में शामिल हो गए हैं. रविवार को विजयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में वो पार्टी में शामिल हुए. राजौरी के रहने वाले राइफलमैन औरंगजेब के पिता मोहम्मद हनीफ सेना के पूर्व अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) राकेश कुमार शर्मा के साथ बीजेपी में शामिल हुए. इस अवसर पर हनीफ ने कहा, ‘मैं बीजेपी की गरीब समर्थक नीतियों के कारण इस पार्टी में शामिल हुआ हूं, मोदी सरकार देश में सर्वश्रेष्ठ सरकार है जो पिछली सरकारों के विपरीत गरीबों के बारे में सोचती है.’ BJP State President Sh. @RavinderBJPJK welcoming Sub. (Retd.) Mohammad Haneef father of Shaheed Riflemen Mohammad Aurangzeb at Party Headquarters, Trikuta Nagar Jammu. pic.twitter.com/8XEzN2Zt6t — BJP Jammu & Kashmir (@BJP4JnK) February 2, 2019 पीएम मोदी के उनका पार्टी में स्वागत किए जाने पर मोहम्मद हनीफ ने उन्हें अपने शहीद बेटे औरंगजेब की एक तस्वीर प्रधानमंत्री को भेंट की. बता दें कि राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के राइफलमैन औरंगजेब को आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में उस वक्त अगवा कर हत्या कर दी थी जब 14 जून, 2018 को वो ईद मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे. औरंगजेब को बाद में मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था. (भाषा से इनपुट)

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2D8N4Bk

No comments