ISL 2018-19, Mumbai city FC vs Goa FC: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर
मुंबई सिटी एफसी शुक्रवार को एफसी गोवा के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य पुरानी हार का बदला लेना होगा. मुंबई पिछले नौ मैचों से अजेय रही है, हालांकि उन्हें उनकी पिछली हार गोवा से ही मिली थी. लीग के पहले मैच में गोवा ने मुंबई को 5-0 से हराया था. इसके बाद से मुंबई ने लगातार जीत हासिल हुई है. बेंगलुरु एफसी को सीजन की पहली हार मुंबई से ही मिली थी. मुंबई अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है. शुरुआत में जीत हासिल करने के बाद गोवा की टीम पिछले कुछ मैचों से हार का सामना कर रही है. पिछले पांच मैचों में से उसे केवल एक ही में जीत हासिल हुई है और वो केवल पांच अंक हासिल कर सकी है. गोवा के 12 मैचों में 21 अंक ही है. ऐसे में मुंबई के खिलाफ जीत उनके अंदर आत्मविश्वास भर सकती है. मैच की जगह मुकाबला मुंबई के मुंबई फुटबॉल ऐरेना स्टेडियम में खेला जाएगा मैच का समय मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा यहां देखें मैचों का लाइव प्रसारण हिंदी के लिए- स्टार स्पोर्टस2 (हिंदी)/HD इंग्लिश के लिए - स्टार स्पोर्टस2/HD लाइव स्ट्रीमिंग सभी मैचों की हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हो रही है. हिंदी में लाइव ब्लॉग्स और लाइव अपडेट्स के लिए आप hindi.firstpost.com पर लॉगिन कर सकते हैं. यहां पर आपको पूरे टूर्नामेंट में अपडेट्स, लाइव स्कोर और समीक्षाएं सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगे.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2BeEBwF
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2BeEBwF
No comments