Ind vs NZ: तो इस वजह से धोनी को प्लेइंग इलेवन में नहीं देखना चाहते सुनील गावस्कर
वनडे सीरीज को 4-1 से अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम बुधवार को टी20 सीरीज का आगाज करेगी. सीरीज का पहला मैच बुधवार को वैलिंग्टन में खेल जाएगा. विराट कोहली को इस के लिए आराम दिया गया है और ऐसे में रोहित शर्मा ही कप्तानी करते दिखेंगे. हार्दिक पांड्या की वापसी के साथ टी20 सीरीज में क्रुणाल पांड्या भी नजर आएंगे. युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के अलावा सिद्धार्थ कौल और खलील भी टीम का हिस्सा होंगे. भारत को चौथे वनडे में करारी हार मिली है जिसके बाद टीम की बहुत किरकिरी हुई थी, इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए जीत हासिल की और क्लीन स्वीप का मौका चूक गए. वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि भले ही हाल फिलहाल में धोनी शानदार फॉर्म में रहे हों लेकिन उन्हें टी20 सीरीज की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जाना चाहिए. 2018 में बल्ले से खराब प्रदर्शन करने के बाद धोनी ने इस साल रनों का अंबार लगा दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 3 अर्धशतक लगाए और भारत को ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत दिलवाई. इस दौरान उन्होंने 51, 55 और 87 रन की पारियां खेली. गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा है टीम इंडिया को इस सीरीज में धोनी की बजाय युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए. इस तरह से धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले आराम मिल जाएगा. इस दौरान न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कोच माइक हेसन भी शो में मौजूद थे और उन्होंने भी कहा कि धोनी को आराम दिया जाना चाहिए. हेसन ने कहा, 'आगामी सीरीज ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के लिए बड़ा मौका है. इसके बाद ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप को मद्देनजर रखते हुए फैसले ले पाएगी. हम जानते हैं कि एमएस धोनी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होने वाले हैं.'
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2D5h9BO
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2D5h9BO
No comments