Breaking News

IND vs NZ T20: सीरीज शुरू होने से पहले मेजबान को लगा बड़ा झटका, फिटनेस टेस्ट में फेल हुआ सलामी बल्लेबाज

चोट के चलते न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. गप्टिल बैक इंजुरी के चलते भारत के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी नहीं उतरे थे. उनकी जगह कोलिन मुनरो को टीम में शामिल किया गया था. कीवी कोच गैरी स्टेड ने कहा कि गप्टिल फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए, लेकिन उन्हें उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले सप्ताह से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले गप्टिल पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. गप्टिल की जगह जिमी नीशाम को बुधवार से वेलिंग्टन में शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में जगह दी गई है. मेजबान ने डेरिल मिचेल को टीम में शामिल किया है, जो अपना डेब्यू करेंगे. मिचेल रग्बी खिलाड़ी जॉन मिचेल के बेटे हैं. जॉन इस वक्त इंग्लैंड टीम के असिस्टेंट कोच हैं. Squad news from training today at the @BasinReserve.| https://t.co/UbjBeB8jgy #NZvIND — BLACKCAPS (@BLACKCAPS) February 4, 2019 कोच ने कहा कि गप्टिल सफेद गेंद के खेल में टीम का बड़ा हिस्सा है. उनकी जगह लेने वाली नीशाम ने वनडे में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था और हम यह वादा करते हैं कि यह सीरीज काफी रोमांचक होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी 20 सीरीज 6 फरवरी से शुरू हो रही है. टी 20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम:  केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कोेलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, स्कॉट कुगलाइन, डेरिल मिचेल, कोलिन मुनरो, जिमी निशाम, मिचेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, इश सोढ़ी, टिम साउदी, रोस टेलर.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2MS8kQE

No comments