ICC ODI Ranking: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतक जड़ने का धोनी को मिला इनाम
ऑस्ट्रेलिया के लगातार तीन अर्धशतक जड़ने का भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को बड़ा इनाम मिला है. आईसीसी की वनडे रैंकिंग में धोनी ने तीन स्थान की छलांग लगाई और वह 17वें पायदान पर पहुंच गए हैं. यहीं नहीं भारत के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को बड़ा फायदा मिला है. और वनडे रैंकिंग में तीसरे पायदान पर आ गए हैं. बोल्ट ने सीरीज में कुल 12 विकेट लिए थे. जिसमें चौथे वनडे में उन्होंने 21 रन पर पांच विकेट लेकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई थी. भारत ने न्यूजीलैंड को पांच वनडे मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की. जिसका फायदा भारत को टीम रैंकिंग में भी हुआ और वह एक अंक लेकर शीर्ष टीम इंग्लैंड के और करीब पहुंच गई है. जबकि न्यूजीलैंड को चौथे पायदान पर खिसक गई है. जनवरी 2016 में बोल्ट रैंकिंग में शीर्ष पर थे और एक बार फिर वह उसके करीब पहुंच गए है. वनडे गेंदबाजों की सूची में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष और अफगानिस्तान के राशिद खान दूसरे स्थान पर हैं. भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक स्थान का फायदा हुआ और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गए है. जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार छह स्थान की छलांग लगााते हुए 17वें पायदान पर आ गए हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Giwt1r
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Giwt1r
No comments