Golmaal 5: साल 2021 में आएगी रोहित शेट्टी की ये कॉमेडी फिल्म! इस स्टार ने दी जानकारी
रोहित शेट्टी की बीते साल आई फिल्म ‘सिंबा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा दिया था. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. इस फिल्म में ‘गोलमाल’ की पूरी टीम नजर आई थी. जिसके बाद ये कहा जाने लगा कि रोहित जल्द ही ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म लेकर आएंगे लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एख और खबर सामने आ रही है. ‘गोलमाल 5’ बनने में हो सकती है देरी बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक, रोहित शेट्टी इस वक्त अपनी नई फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर बिजी चल रहे हैं. हाल ही में श्रेयस तलपड़े ने ये खुलासा किया है कि इस वक्त रोहित शेट्टी अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और इसी वजह से ‘गोलमाल 5’ बनने में थोड़ी देरी हो सकती है. श्रेयस ने बताया कि रोहित शेट्टी ने फिल्म को कई एंगल से लिखा है. जैसे ही वो एक फाइनल स्क्रिप्ट तैयार कर लेंगे तो फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी. वो इस फिल्म को साल 2021 के आस-पास रिलीज करने की सोच रहे हैं. अक्षय कुमर आएंगे रोहित की फिल्म में नजर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अक्षय कुमार नजर आएंगे. कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी अक्षय को इतनी पसंद आई है कि वो इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Rv7auQ
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Rv7auQ
No comments