Don 3: फरहान अख्तर ने तोड़ी फिल्म को लेकर अपनी चुप्पी, कही ऐसी बात
शाहरुख खान इन दिनों एक अच्छी फिल्म की तलाश में हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. इसके तुरंत बाद ही ये खबर सामने आने लगी कि वो जल्द ही ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू कर देंगे. क्योंकि शाहरुख को ऐसा लगता है कि यही वो फिल्म है जो उनके करियर को पटरी पर ला सकती है. हालांकि, अब इन सभी खबरों पर फरहान ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. फरहान ने तोड़ी ‘डॉन 3’ पर चुप्पी हाल ही में फरहान अख्तर एक इवेंट के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने ‘डॉन 3’ से जुड़ी मीडिया में आ रही खबरों का खंडन किया और कहा कि ये सब महज अफवाहें हैं. फरहान ने कहा कि, ‘हम लोग फैक्ट्स पर बात करते हैं, जो अफवाहें उड़ रही हैं उन पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है.’ मतलब साफ है कि इस फिल्म को लेकर वो कुछ भी नहीं सोच रहे हैं. फिलहाल वो अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान लगा रहे हैं. ‘द स्काई इज पिंक’ में आएंगे नजर आपको बता दें कि, फरहान अख्तर इन दिनों अपने एक्टिंग पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. वो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में इन दोनों के अलावा जायरा वसीम भी नजर आएंगी.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2tndfQr
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2tndfQr
No comments