Dil Bechaara: फिल्म में हुई इस अभिनेता की एंट्री, निभाएंगे अहम किरदार
हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘किज्जी और मैनी’ का नाम बदल कर ‘दिल बेचारा’ कर दिया गया है. इस फिल्म की शूटिंग पेरिस में चल रही है. यहां एख जबरदस्त सीन शूट किया जा रहा है. लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. दिग्गज अभिनेता की हुई एंट्री सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की आने वाली फिल्म ‘दिल बेचारा’ में अब एक और अभिनेता की एंट्री हो गई है. इस फिल्म में अब सैफ अली खान भी नजर आएंगे. हाल ही में सैफ ने भी फिल्म की स्टारकास्ट के साथ शूटिंग की है. फिल्म के डायरेक्टर ने इस बारे में बताया कि, ‘हमने पेरिस में तकरीबन एक हफ्ते तक शूटिंग की लेकिन सैफ हमारे साथ कुछ दिनों के लिए ही थे. उन्होंने टीम के साथ खूब मस्ती की और हम सभी को काफी मजा आया.’ इस फिल्म में सैफ अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. किरदारों के नाम पर होने वाला था टाइटल फिल्म का टाइटल अचानक बदले जाने पर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि, ‘पहले हम फिल्म के मुख्य किरदारों के नाम पर टाइटल रखने वाले थे लेकिन हमने सोचा कि दर्शकों के साथ जुड़ना जरूरी है. हमें पूरी उम्मीद है कि दर्शक नए टाइटल के साथ ज्यादा बेहतर तरीके से जुड़ पाएंगे और उन्हें फिल्म देखने में मजा आएगा.’ फॉक्स स्टार स्टूडियो की सीसीओ रुचा पाठक ने मुंबई मिरर को बताया है कि, ‘ए. आर. रहमान जो हमारी फिल्म का म्यूजिक कंपोज कर रहे हैं, उन्होंने अमिताभ भट्टाचार्य का लिखा एक गाना सुनाया जिसमें से हमें अपना नया टाइटल मिला. ये हमारी फिल्म के लिहाज से एकदम सही है.’
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SC8xMZ
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SC8xMZ
No comments