Dabang 3: फिल्म से कटा पत्ता तो सलमान पर भड़कीं मलाइका, कहा-मैं जो करना चाहती थी, वही किया
सलमान खान की फिल्म ‘दंबग 3’ को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. वो अपनी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग खत्म करने के बाद इसकी शूटिंग भी शुरू कर देंगे. लेकिन खबरें हैं कि सलमान, मलाइका से नाराज हैं और इसी नाराजगी की वजह से सलमान ने मलाइका की जगह फिल्म में करीना को अप्रोच किया है. अब इस मामले में मलाइका ने अपनी जुबान खोली है. गानों को न कहा जाए आइटम नंबर हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं मलाइका ने इस सिलसिले में अपनी जुबान खोली है. मलाइका से जब सवाल किया गया तो वो पहले इस बात को लेकर भड़क गईं कि उनके गानों को आइटम नंबर न कहा जाए. मलाइका ने कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता कि मेरे गानों को आइटम नंबर कहना चाहिए. ये कोई टैग नहीं है. मैंने अब तक कई आइटम सॉन्ग किए हैं लेकिन मुझे नहीं लगता है कि मुझे लेकर लोगों ने कोई धारणा बनाई है. मैं जो करना चाहती थी, मैंने हमेशा से वही किया है.’ कहानी सुनने के बाद ही चुना गाना मलाइका ने आगे कहा कि, ‘मैं हमेशा स्क्रिप्ट और कहानी सुनने के बाद ही किसी गाने को चुनती थी. खैर, अगर उस गाने को करने से पहले अगर आपको लगता है कि लोग उसे लेकर कोई न कोई धारणा बनाएंगे तो उस प्रोजेक्ट को छोड़ना ही बेहतर है. पर्सनली कहूं तो मैंने उन्हीं गानों को किया है जो मुझे बहुत पसंद आया है.’
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2ShPgB5
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2ShPgB5
No comments