Breaking News

Buzz: कंगना रनौत की बायोपिक देखने के लिए उत्सुक हैं करीना कपूर, पढ़ें

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं. ऐसे में अब खबर है कि कंगना खुद की जिंदगी पर एक फिल्म बनाने जा रही हैं. जहां वो अपनी बायोपिक का निर्देशन खुद करेंगी. जहां अब करीना कपूर खान ने कहा है कि वो कंगना की बायोपिक को लेकर बहुत उत्साहित हैं. करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि '' मैंने सुना है की कंगना की बायोपिक आ रही है. मैं कंगना की बायोपिक देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं. करीना ने कंगना को बॉलीवुड की एक बेहतरीन एक्ट्रेस बताते हुए कहा कि '' मैं मानती हूं कि वह बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं. मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं.'' करीना ने कहा कि एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही कंगना काफी इंटेलीजेंट भी हैं.'' इंटरव्यू के दौरान करीना से पूछा गया कि क्या उन्होंने कंगना की नई फिल्म 'मणिकर्णिका' देखी है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा '' नहीं अभी तक तो मैंने नहीं देखी है लेकिन जरूर देखूंगी. [ यह भी पढ़ें: Good News: तलाक के 15 साल बाद 48 की उम्र में पूजा बेदी ने की बॉयफ्रेंड संग सगाई, पढ़ें ] आपको बता दें, कंगना ने कुछ दिनों पहले बताया था कि राइटर विजयेंद्र ने उन्हें करीब 12 हफ्ते पहले उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म लिखने की अपील की थी. जिसे कंगना ने मान लिया था. कंगना का कहना है कि उनकी बायोपिक इस साल अक्टूबर या फिर नवंबर में फ्लोर पर जाएगी.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi https://ift.tt/2TgxzBP

No comments