Buzz: कार्तिक आर्यन ने आखिर क्यों ठुकराया 10 करोड़ का ऑफर
बॉलीवुड में इन दिनों हिट सितारों के लिस्ट में शुमार हो चुके अभिनेता कार्तिक आर्यन आज कल अपनी आगामी फिल्म 'लुका छुपी' के प्रमोशन में खासा व्यस्त हैं. जहां उनकी पिछली फिल्म ''सोनू की टीटू की स्वीटी'' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ का बिजनेस किया था. इस फिल्म की कामयाबी के बाद से कार्तिक को कई फिल्मों के ऑफर आए जहां एक फिल्म के लिए उन्हें 10 करोड़ का भी ऑफर आया था. लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया. हाल ही में कार्तिक आर्यन ने मिड डे को दिए अपने खास इंटरव्यू में इस बारे में बात की है. कार्तिक कहते हैं ''सोनू की टीटू की स्वीटी के बाद मुझे एक फिल्म के लिए 10 करोड़ की रक्म ऑफर हुई थी . लेकिन मैं रोल के साथ खुद को मैच नहीं कर पाया. इसलिए मैंने ये ऑफर ठुकरा दिया था. फिलहाल मुझे पैसा नहीं चाहिए. मैं ऐसे हालात में नहीं हूं जहां मुझे अपनी जीवन जीने के के लिए पैसों की बहुत ज्यादा जरूरत हो.'' [ यह भी पढ़ें: Koffee with Karan: सैफ अली खान ने करीना कपूर को किया था यहां प्रपोज, एक्ट्रेस ने बताई पूरी बात, पढ़ें ] वहीं कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'लुका छुपी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. कार्तिक की फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है. इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सैनन भी नजर आएंगी. जहां इन दोनों के साथ ही फिल्म में अपारशक्ति खुराना, विनय पाठक और पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म 1 मार्च को रिलीज होने वाली है. देखना होगा कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखा पाती हैं.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2EfJWWi
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2EfJWWi
No comments