Breaking News

ऋतिक के साथ काम करते वक्त बेहद डरे हुए हैं टाइगर श्रॉफ, खुद ही किया खुलासा

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. इन दोनों की फिल्म इन दिनों शूटिंग स्टेज पर है और टाइगर इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. लेकिन इस फिल्म के दौरान वो काफी नर्वस भी हैं. हाल ही में डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में टाइगर ने इस बात का खुलासा किया है. ऋतिक को करते हैं टाइगर एडमायर डीएनए को दिए इंटरव्यू में टाइगर ने कहा कि, ‘वो ऋतिक रोशन को सेट पर एडमायर ही करते हैं और उनसे डांसिंग स्किल्स, एक्टिंग और एक्शन सीन से जुड़े सवाल पूछते रहते हैं. ऋतिक मेरे लिए सुपरहीरो हैं जब से मैं बच्चा था. जब मुझे इस रोल के लिए अप्रोच किया गया और मुझे बताया गया कि वो इसमें मेरे साथ होंगे तो मेरे दिल की धड़कनें बढ़ गईं. मैं खुशी से झूम उठा और अब मैं उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहा हूं. लेकिन इसी के साथ मैं काफी डरा हुआ भी हूं कि क्या जो कर रहा हूं वो ठीक है. क्या उनके जैसे महान सुपरस्टार के सामने मैं ऐसा कर पाउंगा. मुझे विश्वास है कि कोई मुझे नहीं देखेगा. ऋतिक के साथ काम करना एक आशीर्वाद टाइगर ने अपनी खुशी और नर्वसनेस के बारे में कहा कि ये उनके लिए एक आशीर्वाद की तरह है कि वो ऋतिक के साथ काम कर रहे हैं. बता दें कि, इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जारी है. इस फिल्म में ढेर सारा एक्शन तो होगा ही लेकिन ढेर सारा डांस भी होने वाला है.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi https://ift.tt/2Eq3lUE

No comments