Breaking News

सैफ ने तैमूर को लेकर किया ऐसा खुलासा, जानकर चौंक जाएंगे आप

आए दिन सैफ अली खान के साहबजादे तैमूर अली खान की खबरें मीडिया में आती रहती हैं. सैफ से ज्यादा उनके लाडले बेटे तैमूर की फैन फॉलोइंग हो गई है. उनकी एक झलक पाने के लिए लोग काफी इंतजार करते हैं. लेकिन अब तैमूर से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद आपको यकीन नहीं होगा. और तो और इस बात का खुलासा खुद तैमूर के पिता सैफ अली खान ने ही किया है. तैमूर को करीना का ये अंदाज नहीं है पसंद सैफ अली खान ने तैमूर के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि उन्हें करीना का मेकअप करना बिल्कुल पसंद नहीं है. मेरे से ज्यादा तैमूर उनके मम्मा करीना के मेकअप, लुक और कपड़ों पर ध्यान देते हैं. करीना क्या पहनती है और कैसे मेकअप करती है, तैमूर इसे बड़ी ध्यान से देखते हैं. मेरे चेहरे पर मेकअप हो या नहीं इससे तैमूर को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. हाल ही में साथ आए थे नजर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में तैमूर अली खान अपने पिता से मिलने के लिए ‘सैक्रेड गेम्स 2’ के सेट पर भी पहुंचे थे. इस दौरान दोनों ने साथ समय बिताया था. इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थीं.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2Gu9dNX

No comments