पुजारा को आउट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को क्यों मंगानी पड़ती व्हील चेयर!
पिछले साल भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा कई चीजों के लिए लोगों के जहन में बस गया. भारत की ऐतिहासिक जीत के अलावा के चीज जिसने सीरीज को यादगार बना दिया वह थी स्लेजिंग. टेस्ट सीरीज में दोनों की टीम ओर से जमकर स्लेजिंग की गई. इस सीरीज में भारत के दिवार की तरह टिक कर खड़े हो जाने वाले चेतेश्वर पुजारा भी इसका शिकार बने. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने स्लेजिंग अनुभव को साझा किया. सीरीज के दौरान पुजारा ने लंबी बल्लेबाजी की थी, जिसकी उम्मीद ऑस्ट्रेलिया ने नहीं की थी. उनकी धीमी बल्लेबाजी से परेशान होकर नेथन लॉयन ने चौथे टेस्ट में उनसे कहा था कि 'क्या तुम रन बनाते-बनाते बोर नहीं हो गए, तुमने इतने सारे रन बनाए हैं'. पुजारा ने इस पर बात करते बताया कि 'टिम पेन और नेथन लॉयन ने मुझे स्लेज करने की बहुत बार कोशिश. पहले टेस्ट में उन्हें लगा कि 40 रन पर चार विकेट खोकर उन्हें लगा कि हम 150-160 तक ऑलआउट हो जाएंगे. हालांकि ऐसा हुआ जिससे पहरेशान होकर उन्होंने स्लेजिंग करनी शुरू की. जब पुजारा से उनके करियर की सबसे बेस्ट स्लेजिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'लॉयन की कोशिश की कोशिश अच्छी थी लेकिन इससे भी ज्यादा बेहतरीन जवाब मुझे साल 2017 में मिला था.' उन्होंने बताया कि साल 2017 में रांची में दोनों टीमें तीसरा टेस्ट खेल रही थी. उस समय वह 170 से ज्यादा के नीजी स्कोर पर खेल रहे थे. उस समय एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उनके पास आया और उसने कहा 'अगर तुम थोड़ी देर और बल्लेबाजी करोगे तो हमें व्हील चेयर मंगानी पड़ेगी.' ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार खेल दिखाने के बाद वह वापस आकर अपनी रणजी टीम सौराष्ट्र जुड़ गए थे. फाइनल मुकाबले में उन्हें विदर्भ के सरवटे ने दोनों पारियों में बेहद कम स्कोर पर आउट कर दिया था और सौराष्ट्र ये मैच हार गई थी.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SxDH8Y
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SxDH8Y
No comments